sports

Vaibhav Sooryavanshi ने धीमी शुरुआत के बाद अचानक बदले गियर, लेकिन रजत पाटीदार ने अद्भुत कैच पकड़ अर्धशतक से रोका

Vaibhav Sooryavanshi misses Fifty: दलीप ट्रॉफी 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्‍सीलेंस के ग्राउंड-1 पर ईस्‍ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सेंट्रल ने ईस्‍ट के सामने सिर्फ 159 रन का लक्ष्‍य रखा है। ईस्‍ट जोन को पहला बड़ा झटका 61 के स्‍कोर पर वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा, जो 43 गेंदों पर 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं। वह यश ठाकुर की गेंद पर फिर से बड़ा शॉट खेलने के चक्‍कर में रजत पाटीदार को कैच थमा बैठे। यह कैच आसान नहीं था, क्‍योंकि रजत पाटीदार को इस कैच को लेने के लिए पीछे की ओर दौड़ना पड़ा। इस तरह वैभव अपने अर्धशतक से चूक गए। फिलहाल दूसरा ही सेशन चल रहा है और यहां से ईस्‍ट जोन काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है या यह भी कह सकते हैं कि अगर कुछ अप्रत्‍याशित नहीं होता है, तो उसका इस मैच को जीतकर फाइनल में पहुंचना तय है।

Original source: cms.patrika.com →