IND vs SL: कोलंबो टेस्ट में सरफराज खान की हो सकती है वापसी, जानें प्लेइंग 11 से किसका कटेगा पत्ता
Sarfaraz Khan Latest News: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला जा रहा है, जो अंतिम और रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। भारत ने चौथे दिन श्रीलंका के सामने 372 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इसके जवाब में मेजबान टीम 4 मुख्य बल्लेबाजों को खोते हुए चौथे दिन स्टंप तक सिर्फ 84 रन बना सकी। अब यहां से उसे जीत के लिए 288 रनों की दरकार है। जबकि भारत को सिर्फ 6 विकेट चाहिए। चौथे दिन भारतीय खेमें से एक चिंताजनक खबर भी आई, जो सरफराज खान के लिए कोलंबो में 23 अगस्त से खेले जाने वाले मैच में एक बड़ा मौका हो सकती है। आखिरी सेशन के दौरान भारतीय मध्यक्रम बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को चोट लग गई। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।
Original source: cms.patrika.com →