sports

WI vs PAK: 4 साल का सूखा खत्म करने की दहलीज पर Babar Azam, अब्दुल्ला शफीक संग मिलकर ऐसे बदला पूरा गेम

Babar Azam in WI vs PAK 2nd Test: पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेले जा रहे पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच में बाबर आजम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख पलट दिया है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 266 रन बना लिए हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज की पहली पारी में 344 रन पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी के आधार पर पाकिस्तान अब सिर्फ 78 रन पीछे है। फिलहाल बाबर आजम 86 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि उनके साथ अब्दुल्ला शफीक 107 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

Original source: cms.patrika.com →