sports

‘जब वह चौथे गियर में रहता है’, रवि शास्त्री ने विराट कोहली को लेकर दिया दिल जीत लेने वाला बयान

Ravi Shastri on Virat Kohli: विराट कोहली ने बुधवार को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए पहले वनडे में शानदार बैटिंग की। चेज मास्‍टर ने 51 गेंदों पर 74 रन बनाते हुए भारत को पांच विकेट से जिताने के साथ पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त दिलाने में अहम भूमिका अदा की। बारिश बाधित मुकाबले में 32 ओवर में 143 के लक्ष्‍य मिला। कोहली की दमदार बल्‍लेबाजी के चलते टीम इंडिया सिर्फ 22.4 ओवर में टारगेट तक पहुंच गई। कोहली ने अपनी पारी के दौरान 13 चौके और एक छक्का लगाया। उनकी इस पारी ने भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री को भी अपना मुरीद बना लिया, जिन्‍होंने कोहली की खूब तारीफ की।

Original source: cms.patrika.com →