sports

अर्शदीप सिंह ने बल्लेबाजों पर बरपाया कहर, न्यूजीलैंड की टीम ताश के पत्तों की तरह मात्र 185 रन पर ढेर

New Zealand vs India 1st ODI Highlights: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच बुधवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह विपक्षी बल्‍लेबाजों पर कहर बनकर टूटे और अकेले ही 4 विकेट अपने नाम किए। इस वजह से न्‍यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवर में महज 185 रन पर ही सिमट गई। न्‍यूजीलैंड की ओर से टिम सीफर्ट ने 38 रन और ब्‍लेयर टिकनर ने 34 रन की पारी खेली है।

Original source: cms.patrika.com →