IND vs NZ: पहले वनडे में ही विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का रिकॉर्ड, ऑकलैंड में बनाने होंगे 139 रन
Virat Kohli Eyes on These Records: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाएगा, जहां विराट कोहली की निगाहें वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड पर होंगी। न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं, तो वहीं दूसरे स्थान पर वीरेंद्र सहवाग हैं। विराट कोहली इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने अब तक 11 मैच खेले हैं और 514 रन बना डाले हैं। इस दौरान उनका हाई स्कोर 123 रन का रहा है।
Original source: cms.patrika.com →